हड़ताली मजदूर और विधि व्यवस्था का लिया जायजा

सरायकेला | गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी ने आरडी रबर रिक्लेम कंपनी का दौरा कर हड़ताली मजदूर व विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हड़ताली मजदूरों और यूनियन नेताओं से वार्ता कर वस्तुस्थिति जाना। कार्य के दौरान घायल हुए कंपनी के मजदूर बाजल टुडू की हालत के संबंध जानकारी ली। बीडीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रबंधन द्वारा मजदूरों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने पूरे कंपनी परिसर का भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया। मौके पर यूनियन नेता अजय कुमार शर्मा, जगदीश नारायण चौबे समेत कई मजदूर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *