. लोगों को पानी की समस्या:जांच के बाद समस्या का समाधान होगा

चाईबासा । गोइलकेरा प्रखंड के बारा पंचायत के बारा गांव में छह माह से जलमीनार खराब है। जिसके कारण आम लोग परेशान हैं । ग्रामीणों के समक्ष जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। सनगी साईं स्कूल टोला के माटा कुंटिया, चैतन सामाड, मुनू सामाड, जुरिया सामाड, राम सिंह गागराई व गलाराम कुंटिया ने बताया कि मोटर व स्विच बोर्ड में खराबी के आ जाने के कारण 20 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहें है। सबसे अधिक दिक्कत गांव की महिला सदस्यों को उठानी पड़ रही है। आज तक कोई अधिकारी, कर्मचारी व सम्बंधित लोग देखने तक नहीं आए है। मुखिया से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन उन्होंने भी इस और ध्यान नहीं दिया। जल सहिया को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है। इन लोगों को हमारी समस्या से कोई मतलब ही नहीं है। आज 6 माह से अधिक का समय बीत चुका है। किंतु पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी गांव में इंदिपी साईं टोला में दो जलमीनार भी कई माह से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके अतिरिक्त पंचायत के तामसाय, खुंटपाई समेत कई अन्य गांव में भी जलमीनार खराब अवस्था में है। गोइलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार से दैनिक भास्कर ने जब समाधान के बारे पूछा तो कहा कि तत्काल इस संबंध में जानकारी लेता हूं, कि उक्त गांव में लगा जलमीनार किस फंड से लगा है। यदि डीएमएफटी फंड से लगी होगी तो उक्त डीएमएफटी सेल को लिखित रूप से कार्यालय अवगत करवाने का कार्य करेगी, और यदि मुखिया फंड से लगी होगी, तो जलमीनार मरम्मत की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया जाएगा। समस्या से अवगत कराने के लिए बीडीओ ने दैनिक भास्कर को धन्यवाद कहा। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे या समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें- 8084008008 नंबर पर वॉट्सएप कीजिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *