डा. नुरीन महाजन सभा महिला यूथ विंग की संयोजिका नियुक्त

रानी बाजार शरीफपुरा में महाजन सभा यूथ विंग की बैठक प्रधान मनीश महाजन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से डा. नुरीन महाजन को महाजन सभा महिला यूथ विंग की संयोजक मनोनीत किया गया। डा. नुरीन को सभा के सदस्यों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। मनीष महाजन ने कहा कि डा. नुरीन की समाज की प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, उम्मीद है वह सभा की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए समाज के उत्थान में अहम भूमिका अदा करेगी। डा. नुरीन महाजन ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है, वे सभा की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अधिकाधिक मातृशक्ति को महाजन सभा के साथ जोड़ते हुए समाज के उत्सान में अपनी भूमिका का निर्वाह किया जाएगा। बैठक में सभा के संयोजक राज महाजन, गुलशन महाजन, वरिष्ठ उपप्रधान अश्वनी महाजन, सुमेश महाजन, सलाहकार राज कुमार महाजन, तरसेम महाजन, रेनू महाजन, वीना महाजन आदि हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *