नशा विरोधी मुहिम को गांवों में मिल रहा भारी समर्थन

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को गांवों में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विधानसभा हलका पट्‌टी के गांव आसल, भग्गूपुर, सैदो, बरवाला और संगवां में नशा मुक्ति यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को जेल भेजना जरूरी है। सरकार ने इसके लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। भुल्लर ने कहा कि नशे की जड़ को खत्म करने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। नशा मुक्ति यात्रा के तहत हर गांव, शहर, गली और मोहल्ले के लोगों को नशे के खिलाफ लामबंद किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *