झीरम घाटी की 12वीं बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज । महासमुंद झीरम घाटी हमले की 12वीं बरसी के मौके रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में झीरम घाटी हमला हुआ था, देश के सबसे बड़े राजनीतिक नक्सली हमलों में से एक था। महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा झीरम घाटी के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं को इस हमले में साजिश के तहत नक्सलियों ने परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं के ऊपर हमला करके कायराना कार्य किया था। कांग्रेस पार्टी की नेताओं ने फिर से एक बार देश के लिए अपनी कुर्बानी दी भारतवर्ष के आजादी से पहले आजादी के पश्चात भी देश के लिए अपनी जान दी है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी दाऊ लाल चंद्राकर पूर्व सदस्य छग शासन, खिलावन बघेल पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, निखिलकांत साहू नपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवांगन, हीरा बंजारे, संजय शर्मा, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, नारायण नामदेव, राजू यादव, भरत ठाकुर, मिंदर चावला, तबरेज खान, सोनम रामटेके, मोती आदि उपस्थित रहे। आतंकवाद किसी का नहीं होता सिर्फ आतंकवाद होता है अपनी कुर्बानी दी है आतंकवाद किसी का नहीं होता आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने भी अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी थी इस तरह शहीद महेंद्र कर्मा, शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद विद्या चरण शुक्ला,शहीद उदय मुदलियार सहित 30 से अधिक लोगों की इस हमले में जान गई इस वजह से भी कांग्रेस पार्टी शहीदों की पार्टी कही जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *