माता विपनप्रीत कौर को सम्मानित किया

लुधियाना| सिख पंथ की प्रतिष्ठित हस्ती, पंथ प्रचारक माता विपनप्रीत कौर द्वारा सिखी के प्रचार-प्रसार में दिया जा रहा महान योगदान, संपूर्ण कौम के लिए जहां प्रेरणा का स्रोत है, वहीं वे अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबों में चलाए जा रहे चौपहरे कीर्तन पाठों की श्रृंखला के माध्यम से संगत को गुरबाणी के सिमरन से जोड़ने में एक नई मिसाल कायम कर रही हैं। इन विचारों की अभिव्यक्ति अमृत सागर परिवार के प्रमुख बलबीर भाटिया ने माता विपन प्रीत कौर को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। माता विपन प्रीत कौर ने बताया कि 26 मई को गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब दुगरी फेज-2 में सुबह से जप तप समागम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी इस्त्री सत्संग सभा की सदस्य शामिल होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *