गुरमत चेतना कैंप के बच्चों ने बिना ट्यूशन के 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए, गुरुद्वारा साहिब में सम्मानित किया

लुधियाना| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा , शहीद भगत सिंह नगर, धांधरा रोड में गुरमत चेतना समर कैंप में भाग लेने वाले उन बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने ट्यूशन के बिना अपनी वार्षिक परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं। श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के करवाए गए। बच्चों की मेहनत और आत्म-निर्भरता की खुले दिल से सराहना की गई।कार्यक्रम में मौजूद गुरचरण पंछी और भूपिंदर सैनी ने बताया कि वर्ष की शुरुआत में आयोजित गुरमत चेतना समर कैंप में बच्चों को यह सिखाया गया था कि ट्यूशन के सहारे के बिना, केवल सेल्फ स्टडी के ज़रिए भी अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। आज उन्हीं बच्चों ने इस शिक्षा को जीवन में अपनाकर अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे समुदाय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अगर बच्चों को सही दिशा, उचित मार्गदर्शन और आत्मबल मिले, तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। समर कैंप का उद्देश्य सिर्फ गुरमत ज्ञान देना नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी जागृत करना था जो अब साकार रूप में सामने आ रही है। इन बच्चों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्म-विश्वास से बड़ी कोई ट्यूशन नहीं होती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *