श्री कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में समागम शुरू

लुधियाना| श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में फील्डगंज स्थित श्री कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण कीर्तन समागम की शुरुआत हो चुकी है। यह पावन आयोजन 30 मई तक प्रतिदिन संगत को गुरबाणी के रस में सराबोर करता रहेगा। समागम में श्री दरबार साहिब से पधारे हजूरी रागी भाई जब्बर तोड़ सिंह ने अपने मधुर स्वर में तुम करो दया मेरे साईं शबद का गायन कर संगत को भावविभोर किया। प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिदिन श्री दरबार साहिब के रागी जत्थे पधारेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *