हरियाणा में पूर्व BJP मंत्री के बिगड़े बोल:बोले- परशुराम ने 21 बार आतंकवादियों को मारा; इतिहास में क्षत्रियों के संहार का जिक्र

हरियाणा में भाजपा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। रविवार को भिवानी में रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था, उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। ये फरसा अरुणाचल प्रदेश में है, जहां पर ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। हालांकि, भगवत पुराण (स्कंध 9, अध्याय 15-16) के मुताबिक राजा सहस्त्रार्जुन और उसके बेटों ने परशुराम के पिता की हत्या कर दी थी। इससे गुस्सा होकर परशुराम ने सभी बुरे राजाओं को मारने की कसम खाई। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का संहार कर दिया। रामबिलास शर्मा की 4 अहम बातें… पहले भी विवादों में रहे रामबिलास शर्मा… सुसाइड केस में आया था नाम
रामबिलास शर्मा का नाम एक सुसाइड केस में आया था। 13 दिसंबर 2024 को महेंद्रगढ़ के बाघोत गांव निवासी 26 वर्षीय मोहित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मोहित के परिवार ने रामबिलास शर्मा और उनके सहयोगियों पर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में मोहित के पिता कैलाश चंद शर्मा ने पुलिस से शिकायत की। 10 जनवरी 2025 को उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की। याचिका में रामबिलास शर्मा पर मोहित को धमकाने, अपमानित करने, और झूठे पॉक्सो एक्ट केस में फंसाने का आरोप लगाया था। टिकट मिलने से पहले भरा पर्चा, बाद में वापस लिया
2024 के विधानसभा चुनाव में रामबिलास शर्मा का भाजपा ने टिकट काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने कंवर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि भाजपा द्वारा टिकटों की घोषणा से पहले ही रामबिलास शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। जब भाजपा ने कंवर सिंह को टिकट दिया तो रामबिलास शर्मा को अपना नामांकन वापस लेना पड़ा था। ——————————– रामचंद्र जांगड़ा के बयान की खबर भी पढ़ें :- पहलगाम हमला- अब हरियाणा के भाजपा सांसद का विवादित बयान:बोले- सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग मरे पहलगाम आतंकी हमले पर अब हरियाणा से BJP के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग गोली का शिकार बने। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *