रांची | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एचईसी परिसर स्थित सेक्टर-2 में रहने वाली संध्या रानी आैर उसके भाई संजीत कुमार दीपक के साथ पड़ोस में रहने वाले दिलीप सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शनिवार को मारपीट की। पीड़ित संध्या रानी ने दिलीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि क्वार्टर नंबर सीडी 14 में रहने वाले दिलीप सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गैरेज तोड़कर हटा रहे थे। इसी दौरान वह पहुंचे और विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे। तुंरत फोन कर अपने भाई संजीत कुमार दीपक को बुलाया। संजीत पेशे से पत्रकार हैं। उनके पहुंचते ही दिलीप िसंह भड़क गया आैर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। एक पक्ष से संध्या रानी, जबकि दूसरे पक्ष से दिलीप सिंह ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। पुलिस ने दोनों आेर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


