गिग वर्कर्स 31 तक कराएं रजिस्ट्रेशन, सामाजिक सुरक्षा का मिलेगा लाभ

रांची | केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने ​िगग वर्करों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिए कर्मियों को रजिस्ट्रेशन का एक मौका आैर दिया है। अब ​िगग वर्कर 31 मई तक ई-श्रम पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा अपने जिले के श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। मालूम हो कि इस योजना के तहत वैसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना का फायदा मिलेगा, जो डिजीटल प्लेटफॉर्म या ऐप आधारित सेवाओं के माध्यम से कार्य करते हैं। इसके तहत फूड डिलिवर करने वाले, कैब ड्राइवर, लॉजिस्टिक आैर वेयर हाउस श्रमिक, ई-कॉमर्स कंपनियों के क​िर्मयों का रजिस्ट्रेशन होगा। इनको स्वास्थ्य बीमा, भविष्य निधि योजना सहित अन्य लाभ मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *