हरियाणा के पंचकूला में रहेंगे आज बागेश्वर धाम के शास्त्री:पांच दिन प्रवचन करेंगे; 28 हजार लोग सुनेंगे, गवर्नर के साथ सीएम भी पहुंचेंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा का आयोजन 26 मई यानी आज से पंचकूला में होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 26 से 30 मई तक प्रवचन देंगे। बाबा पंचकूला में पहली बार कथा का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर दशहरा ग्राउंड में 28 हजार लोगों के बैठने के लिए 210 बाई 700 का पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिस स्टेज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठेंगे, उसका साइज 120 बाई 180 रहेगा। कलश यात्रा में 2300 महिलाएं शामिल हुई इससे एक दिन पहले रविवार को कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2300 महिलाएं शामिल हुई। धार्मिक गीतों के बीच निकाली गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को शहर में हो रही बारिश के बीच हजारों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। शालीमार ग्राउंड में बारिश की वजह से कीचड़ फैल गया है, जिसके चलते लोगों को भी परेशानी हुई। कथा के लिए ट्राइसिटी में जबरदस्त क्रेज पंचकूला में बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए ट्राइसिटी के लोगों में भी जबरदस्त क्रेज है। शहर के लोगों का कहना है कि वे 26 मई का इंतजार कर रहे हैं। कथा 26 से लेकर 30 मई तक चलेगी। इस कथा में बड़ी संख्या में लोग सुनने के लिए जाएंगे। चंडीगढ़ से लोग बन रहे पंडाल को देखने के लिए भी जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि साफ बात बोलने वाले बाबा बागेश्वर का प्रवचन जोशीला होता है। पानीपत में भी आ चुके धीरेंद्र शास्त्री इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री हरियाणा के पानीपत में भी आ चुके हैं। पानीपत में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमंत कथा अमृत महोत्सव के दौरान कहा कि उन्हें संतों में तूफान और राम राज्य जैसा हिंदुस्तान लाने का आह्वान करना है। उन्होंने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पदयात्रा करने की घोषणा की थी शास्त्री ने हनुमान कथा का महत्व बताया और कहा कि कथा सुनने वाले एक दिन सेठ जरूर बनेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *