जगराओं में अमित शाह के इस्तीफे की मांग:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- पूरे देश से माफी मांगे केंद्रीय मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद लुधियाना के कांग्रेसी नेता जगराओं की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अपनी भड़ास निकालते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश से माफी मांगने को भी कहा, जिसको लेकर कांग्रेसी नेताओं ने तहसीलदार सुरिंदर कुमार पब्बी को मांग पत्र भी दिया। इस दौरान पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना व पार्षद रविंदरपाल सिंह राजू कामरेड ने कहा कि भाजपा सरकार देश को संघ के विधान के मुताबिक चलाना चाहती है। लेकिन देश डॉ. अंबेडकर साहिब द्वारा लिखे संविधान के मुताबिक ही चलेगा, कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी न केवल डॉ. अंबेडकर के विचारों का अपमान कर रही है, बल्कि आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। जोकि देश की जनता कभी सहन नही करेगी। संसद में अमित शाह ने दिया था बयान
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद में कहा था कि “बार-बार डॉ. अंबेडकर का नाम लेने को फैशन चल पड़ा है। अगर इतना नाम भगवान का लिया होता तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता,” अमित शाह के इस बयान के बाद विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने इस बयान को डॉ. अंबेडकर और उनके आदर्शों का अपमान बताते हुए अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग की है। इस मौके पूर्व चेयरमैन मंडी बोर्ड काका गरेवाल, पार्षद रमेश कुमार मेषी, पार्षद विक्रम जस्सी समेत भारी संख्या में कांग्रेसी नेता व वर्कर हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *