लुधियाना में ट्रैक्टर के युवक-महिला को कुचलने का VIDEO:पहले स्कूटी, फिर दो राहगीरों को मारी टक्कर; नशे में धुत्त था ड्राइवर

लुधियाना में नशे में धुत्त बताए जा रहे एक ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चला कर एक युवक और महिला को कुचल दिया। दुर्घटना के 8 दिन बाद हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर ने पहले एक एक्टिवा सवार को भी टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी महिला और एक युवक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी राहगीर महिला ने ESI अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दीपक और रुधंती के रूप में हुई। दोनों के शवों का परिजन अंतिम संस्कार कर चुके हैं। हादसे को लेकर पुलिस की जांच जारी है। 3 घंटे पहले दीपक गांव से था आया हादसे में मरने वाला दीपक बिहार के जिला नालंदा के गांव मदारपुर का रहने वाला है। हादसे से करीब 3 घंटे पहले ही दीपक गांव अपने रिश्तेदार के साथ काम के सिलसिले में लुधियाना आया था। वहीं महिला रुधंती किसी काम से जा रही थी। रुधंती को घायल अवस्था में ESI अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था। रुधंती के दो बेटे शुभम और अंकुर हैं। लोगों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को किया था काबू जांच अधिकारी ASI रजिंदर सिंह ने कहा कि मृतक दीपक के रिश्तेदार नंदू ने पुलिस को बताया कि दीपक बापू मार्केट मेन सड़क के सामने सुखमन फर्नीचर के पास खड़ा था। तभी एक ट्रैक्टर जिसके पीछे पानी वाला टैंकर लगा हुआ था। उस ट्रैक्टर को आरोपी विक्की कुमार चला रहा था। विक्की ने ट्रैक्टर तेजरफ्तारी और लापरवाही से चलाया। विक्की ट्रैक्टर दीपक और एक महिला के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में दोनों राहगीरों की मौत हो गई। लोगों ने ड्राइवर विक्की को काबू कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने विक्की निवासी गांव लोहारा और परविंदर सिंह निवासी गांव लोहारा के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *