फाजिल्का में कांग्रेस नेताओं ने निकाला रोष मार्च:गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी, फिरोजपुर सांसद बोले- बर्खास्त किए जाए अमित शाह

डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ गलत टिप्पणी करने को लेकर फाजिल्का में आज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। शहरभर ने रोष मार्च निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता फाजिल्का से पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दविंदर सिंह घुबाया ने की। इस रोष मार्च में फिरोजपुर लोकसभा से सांसद शेर सिंह घुबाया और जिला कांग्रेस कमेटी के वर्कर व नेता शामिल हुए l उनके द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की गई। सांसद शेर सिंह घुबाया और फाजिल्का से पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दविंदर सिंह घुबाया ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है l जिसके चलते उनके द्वारा आज फाजिल्का में रोष मार्च निकाला जा रहा है l फाजिल्का के शास्त्री चौक से शुरू हुआ यह रोष मार्च फाजिल्का शहर की गौशाला रोड व अन्य बाजारों से होता हुआ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पहुंचकर समाप्त हुआ। अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग रोष मार्च के बाद डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा गया, जिसमें कहा गया है कि यदि गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाए l इतना नहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा l इस मौके पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह बराड़, हंसराज जोसन सहित जिला कांग्रेस कमेटी की टीम हाजिर रही l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *