लुधियाना के एक कालेज में बीए की छात्रा को कराटे कोच ने सिलेक्शन कराने का लालच देकर उसे पहले कालेज में बुलाया फिर एक कमरे में ले जाकर रेप की कोशिश की। छात्रा ने किसी तरह करके अपना बचाव किया। पुलिस को जानकारी देने के बाद पुलिस ने कराटे कोच चरनजीत कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है और एक सरकारी कालेज में पढ़ती है। उसने अपने सेमेस्टर-3 में कराटे सीखने की क्लास गत दिनों शुरू की थी। छात्रा ने बताया कि उसका कोच चरनजीत कश्यप अक्सर उस पर बुरी नजर रखता था। कई बार उससे गलत हरकतें करता था तो वह उसका विरोध करती थी। सलेक्शन कराने का लालच दिया छात्रा ने बताया कि उसे कोच चरनजीत कश्यप ने उसका सिलेक्शन करने के बहाने उसे कालेज में बुलाया। जहां वह अपनी सहेली के साथ पहुंची तो कोच ने उसकी सहेली को बाहर भेज दिया और उसे कालेज के एक कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत करते हुए रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर सिलेक्शन से बाहर करने की दी धमकी छात्रा ने बताया कि किसी तरह करके वह उसके चंगुल से आजाद हुई और परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि कोच द्वारा उसे शोर मचाने व पुलिस को घटना संबंधी बताने पर उसे सिलेक्शन से बाहर करने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने किया केस दर्ज पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी चरनजीत कश्यप पर केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। थानेदार हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जा रहा है।


