धनबाद | डीएवी कोयला नगर में छह दिवसीय समर कैंप लगाया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट, गीत-संगीत, नृत्य, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, कराटे, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी, बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस, शतरंज आदि खेल व गतिविधियां हुई। कक्षा 3 से 12वीं तक के 500 छात्रों ने इन खेलों व गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने खेल के साथ खूब मस्ती की। रविवार को समर कैंप का समापन रेन बाथ से हुआ। प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने कहा कि समर कैंप जैसे आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। नई सोच विकसित होती है।


