कपूरथला में सरकारी स्कूलों में विकास कार्य शुरू:37 लाख की मिली सौगात, सांसद चब्बेवाल ने किया उद्घाटन

कपूरथला में पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सांसद चब्बेवाल ने सरकारी स्कूल मकसूदां, रायपुर पीर बख्श वाला, दमूलियां, बीलपुर, हसूवाल और दाउदपुर में 24 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के निदेशक एडवोकेट हरसिमरन सिंह घुम्मन भी मौजूद रहे। सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाने की अपील नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा ने सरकारी स्कूल कबीरपुर, तकिया और मंड इंदरपुर में 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सांसद चब्बेवाल ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसका लाभ लिया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *