कोरबा के पंप हाउस क्षेत्र में महीनेभर में कई चोरियां:तीन घरों के ताले टूटे, नगदी और सामान चोरी; पुलिस पेट्रोलिंग की कमी से बढ़ी वारदातें

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंप हाउस इलाके में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अटल आवास से आबकारी वेयर हाउस तक के क्षेत्र में एक महीने के भीतर कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके के कई घरों को चोरों ने बनाया निशाना पंप हाउस अटल आवास से लेकर आबकारी वेयरहाउस तक के इलाके में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीती रात शिव शंकर नामक निवासी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई है। वहीं, पास ही रहने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले जब वे परिवार सहित शादी में गए थे, तभी उनके घर में भी चोरी हुई थी। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मनोज कुमार ने भी 19 मार्च को चोरी की घटना की जानकारी दी। उनके घर से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चोर ले गए थे। चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। नशे में धुत युवा इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस पेट्रोलिंग की अनियमितता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। अधिकतर मामलों में चोर कुंडी तोड़कर चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक अपराधों पर लगाम लगाने और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए प्रयासरत हैं। प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *