अबोहर में छात्रा और भाई बाइक से गिरे:गर्मी से चक्कर आने पर हुआ हादसा, विधायक गोल्डी मुसाफिर ने अस्पताल पहुंचाया

फाजिल्का के अबोहर में छात्रा और उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया। बहन अपने भाई के साथ डीएवी कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान युवक को चक्कर आ गए और बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा टकराई। दोनों भाई-बहन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव बहादुरखेड़ा की रहने वाली खुशप्रीत अपने भाई लवप्रीत के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही थी। सीतो रोड पर रेवनवुड स्कूल के पास लवप्रीत को अचानक चक्कर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा टकराई। उसी समय वहां से गुजर रहे बल्लूआना हल्के के विधायक गोल्डी मुसाफिर ने घायलों को देखा। विधायक ने गाड़ी में दोनों को अस्पताल पहुंचाया उन्होंने अपनी पायलट गाड़ी में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर पूजा और इंसाफ शर्मा ने बताया कि लवप्रीत को ज्यादा चोटें आई हैं। खुशप्रीत को मामूली चोटें हैं। दोनों को 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। खुशप्रीत ने कहा कि वह अपने भाई की हालत को देखते हुए उसे छोड़कर नहीं जा सकती, लेकिन परीक्षा जरूर देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *