स्वस्थ व फिट रहने के लिए पूरे उत्साह संग चला​ई साइकिल

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने खेलो इंडिया फिट इंडिया अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए रविवार को हॉकी स्टेडियम गौरव पथ में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे साइकिलिंग रैली िनकाली। इसमें मीडिया प्रतिनिधि एवं साई हॉस्टल के बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. उषा किरण बड़ाईक ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्साह एवं ऊर्जा के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बच्चों एवं युवाओं ने भी साइकिल रैली में भाग लिया। खुशी जाहिर करते हुए सभी ने सेल्फी जोन में सेल्फी ली। संयुक्त संचालक जनसंपर्क डॉ. बड़ाईक ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि कठिन परिश्रम करते हैं और उनकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित होती है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस साइकिल रैली के माध्यम से मीडिया के प्रतिनिधियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए फिजिकल एक्टीविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। साई हॉस्टल के प्रभारी एवं बास्केटबाल कोच पंकज पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किया गया। राजनांदगांव. साइकिल रैली को संयुक्त संचालक ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हर रविवार को आयोजन उन्होंने बताया कि हर रविवार को डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बार काउंसलिंग के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। कार्य के बावजूद अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय निकालकर प्रतिदिन साइकिल चलाने एवं अन्य गतिविधियों को अपनाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार संदीप साहू ने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से पत्रकार साथियों को इस आयोजन से जोड़ा गया है। सुबह उठकर साइकिल या कोई भी एक फिजिकल एक्टिविटी जरूर अपनाएं, जिससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मीडिया प्रतिनिधि परमानंद रजक ने कहा कि साइकिल चलाने पर स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *