शनि जन्मोत्सव : रानी सागर के तट पर जलेंगे एक लाख दिये

राजनांदगांव| हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के रानी सागर तट पर स्थित श्री शनिदेव धाम मंदिर में दो दिवसीय शनिदेव जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम दिन 26 मई की संध्या शनि देव धाम मंदिर और पूरे रानी सागर तट की पचरियों पर एक लाख मिट्टी के दीयों से रोशनी की जाएगी।इस वर्ष दीपोत्सव की थीम आपरेशन सिंदूर के नाम समर्पित होगी। दीपोत्सव की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। साथ ही भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी संपन्न होगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश एच लाल, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, राधेश्याम शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, समाजसेवी किशोर बेलावाला, समाज सेवी शेखर साहू, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरी, किशोर शिल्लेदार, रमेश सोनी, दुर्गेश यादव मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन दिनांक 27 मई की शाम सात बजे भगवान शनिदेव की महाआरती और महा प्रसादी का आयोजन किया गया है। शनिदेव धाम मंदिर के संयोजक राकेश ठाकुर ने दो दिवसीय शनि जन्मोत्सव कार्यक्रम में शनिदेव भक्तों और श्रद्धालुओं से उपस्थित रहने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *