कोकर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुप्रीम टेक्नो इंडिया प्रा. लि. नामक फर्नीचर दुकान में रविवार की दोपहर अचानक आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की तैयारी की पोल खुल गई। दोपहर 3:35 बजे फर्नीचर दुकान में आग लगने की सूचना के बाद डोरंडा फायर स्टेशन से दमकल की 4 गाड़ियां तो पहुंचीं, लेकिन आग बुझने से पहले ही पानी खत्म हो गया। आग इतनी भीषण थी कि पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। कोकर चौक के अलावा कांटाटोली आैर कोकर चौक से ही आसमान में धुएं का गुबार उठते हुए दिखाई दे रहा था। दुकान के ऊपर तीसरी मंिजल तक आग फैल चुकी थी। इसके बाद ऑड्रे हाउस से 2, पिस्का मोड़ से एक आैर धुर्वा फायर स्टेशन से एक और स्पीकर ओम बिड़ला की सुरक्षा में लगी दो दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की सभी गाड़ियों का पानी खत्म हो गया। आग लगातार धधक रही थी। दुकान संचालक गुरबचन सिंह आैर उनके परिवार वालों की नजर के सामने ही सारा सामान जल रहा था। फायर ब्रिगेड कर्मी गाड़ी लेकर इंडस्ट्रियल एरिया के विभिन्न निजी दफ्तरों के बाहर पहुंच कर आग बुझाने के लिए पानी मांग रहे थे। कई निजी दफ्तर से पानी दिया गया, वह भी कम पड़ गया। इसके बाद रात 10.56 बजे तक लगातार गाड़ियां डोरंडा से पानी लेकर आती रहीं, इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। रात 7:55 बजे स्टेट फायर अॉफिसर बोले… आसपास के निजी दफ्तरों में भी खत्म हो गया पानी, डोरंडा भेज रहे हैं गाड़ी दोपहर 3:10 बजे अचानक फर्नीचर दुकान में आग धधकने के बाद कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी का महौल हो गया। फर्नीचर दुकान के पीछे वाले घर में रहने वाले लोग परेशान हो गए। सभी जल्द आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड से गुहार लगा रहे थे। हालांकि आग लगने के 4 घंटा 45 मिनट बाद भी पूछे जाने पर स्टेट फायर अॉफिसर जितेंद्र तिवारी ने रात 7:55 बजे कहा कि आग बुझाने के लिए अबतक 40 गाड़ी से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया जा चुका है। 2 कंटेनर फोम टेंडर भी डाला गया, लेकिन आग बुझ जाने के थोड़ी देर बाद ही दुबारा धधक जा रही है। स्टेट फायर अॉफिसर ने यह भी कहा कि पानी खत्म हो गया था, जिसके बाद निजी दफ्तरों में संपर्क कर पानी मांगा गया। हालांकि वहां भी पानी खत्म हो गया, जिसके बाद डोरंडा फायर स्टेशन से पानी मंगा रहे हैं। दुकान बंद थी, 4 कर्मी अंदर थे मौजूद, सभी सुरक्षित संचालक ने कहा कि रविवार होने की वजह से दुकान बंद थी, लेकिन कुछ कर्मी अंदर मौजूद थे। अचानक आग दिखी तो सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। आग लगने से काफी दुखी हूं, लेकिन सभी कर्मी सुरक्षित बाहर निकल आए, इसकी बहुत खुशी है। संचालक ने यह भी कहा कि दुकान में रखे सभी रॉ मटेरियल आैर फिनिश्ड आइटम जलकर राख हो गए। अग्निशमन कर्मी दुकान के अंदर पानी डालकर आग बुझाने में लगे हैं। लगभग पांच घंटे धधकती रही आग बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी रवाना। बजे फायर ब्रिगेड को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली। दोपहर बजे लगी आग।


