फरीदकोट में बाइक पर नशा बेचते 3 गिरफ्तार:हेडलाइट में छिपाकर रखी थी हेरोइन, एक पर पहले से 9 केस

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गांव संधवां के पास नाकाबंदी के दौरान 50 ग्राम हेरोइन व कंप्यूटर कांटे के साथ मोटरसाइकिल सवार 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा की जैतो चुंगी के नरेश कुमार, धर्म सिंह उर्फ बबला और दुयारेआना रोड के हरपाल सिंह उर्फ भाली के रूप में हुई। जिनके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक कंप्यूटर कांटा बरामद किया पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह की निगरानी में सब इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार उक्त तीनों को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की हेडलाइट के कवर में छिपाई हुई 50 ग्राम हेरोइन और एक कंप्यूटर कांटा बरामद किया गया। बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगालेगी पुलिस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक नरेश कुमार के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 9 केस दर्ज हैं, जबकि एक अन्य हरपाल सिंह उर्फ भाली के खिलाफ संगठित अपराध का एक मामला दर्ज है। अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड पर लिया जाएगा और इनसे बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *