बठिंडा में 4 पुलिसकर्मी समेत 6 लोगों पर FIR:कस्टडी में युवक की मौत, पत्नी बोली-गला घोंटकर, बिजली का झटका देकर हत्या

बठिंडा में पुलिस हिरासत में एक युवक का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टाफ 2 ने संदेह के आधार पर नरिंदर सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के दोस्त गगनदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में उसने सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों पर नरिंदर सिंह को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे को प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी। पहले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था पुलिस ने पहले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें गगनदीप सिंह, पुलिस अधिकारी अवतार सिंह और हैप्पी लूथरा शामिल थे। अब तीन और पुलिस अधिकारियों को भी नामजद किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस के नशा विरोधी अभियान पर भी सवाल उठने लगे हैं। मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गला घोंटकर और बिजली का झटका हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ जंग में अपनी सफलता दिखाने के लिए 1984 की तरह निर्दोष युवकों की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीआईए स्टाफ 02 के चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ताकि अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति की पगड़ी से गला घोंटकर और बिजली का झटका देकर बेरहमी से हत्या की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *