ओडिशा से कोंडागांव में अवैध शराब की तस्करी:अनंतपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 24 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, बाइक भी जब्त

कोंडागांव में अनंतपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ में शराब ला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 24.600 लीटर अंग्रेजी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 25 मई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बीजापुर नाका के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में बोरी और कंटेनरों में छिपाकर रखी शराब मिली। जब्त शराब की कीमत 13,840 रुपए पकड़े गए आरोपी संजय मरकाम (27) और मंगियाराम नेताम (22) बड़ेसिलाटी पुजारीपारा, अनंतपुर के रहने वाले हैं। इनसे 24 हंटर केन बीयर और 67 ऑफिसर चॉइस शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत 13,840 रुपए और मोटरसाइकिल की कीमत 25,000 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पता चला कि ओडिशा में शराब सस्ती होने के कारण आरोपी वहां से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना अनंतपुर की पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *