कुल्लू में अमित शाह के बयान पर भड़के कांग्रेसी:बोले- बाबा साहब का किया अपमान; माफी मांगें, पद से भी दें इस्तीफा

कुल्लू में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने माफी मांगने और पद से भी इस्तीफा देने की मांग की है। जिला मुख्यालय ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और डीसी के माध्यम से एक ज्ञापन भी केंद्र सरकार को भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि जल्द से जल्द अमित शाह को उनके पद से हटाया जाए। गृहमंत्री के बयान से दलित समाज काे पहुंची ठेस- आजाद कांग्रेस के नेता सेस राम आजाद ने कहा कि बीते दिनों गृहमंत्री के द्वारा भीमराव अंबेडकर पर जो टिप्पणी की गई, उससे दलित समाज को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि शाह की टिप्पणी ने आंबेडकर का अपमान किया है और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने वालों को गहरी ठेस पहुंचाई है। सेस राम आजाद ने कहा कि इसके बावजूद न तो शाह, न ही प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी ने खेद व्यक्त किया है। इसके बजाय उन्होंने भड़काऊ तरीके से अपने रुख का बचाव किया और आंबेडकर की छवि को जॉर्ज सोरोस की छवि से बदल दिया। जिससे आंबेडकर का और अधिक अपमान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *