बठिंडा में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सिर धड़ से अलग हुआ, सब्जी बेचने का काम करता था

बठिंडा में सोमवार को एक सब्जी विक्रेता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना डबवाली रेल मार्ग पर लाल सिंह नगर गली नंबर 29 के पास की है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप सिंह गिल और किशन थापर मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का सिर लाइनों के अंदर था, जबकि धड़ ट्रैक से बाहर पाया गया। मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था सहारा टीम ने तुरंत जीआरपी थाने को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सहारा टीम ने पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को चादर में लपेटकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। जीआरपी थाना अधिकारी गुरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान के आधार पर धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *