फाजिल्का जिले के अबोहर के रानी झांसी मार्केट स्थित मनोकामना लाटरी सेंटर से एक व्यक्ति को 6 रुपए की लाटरी में 45 हजार रुपए का इनाम मिला है। पुरानी फाजिल्का रोड के गुरमीत सिंह ने रविवार सुबह 10 बजे अपने बच्चे के साथ लाटरी टिकट खरीदा था। दोपहर में उन्हें इनाम मिलने की सूचना मिली। इनाम निकलने की खुशी में बांटे लड्डू गुरमीत सिंह एक प्राइवेट दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के कहने पर वह लाटरी खरीदने गए थे। इनाम मिलने की खुशी में उन्होंने लड्डू भी बांटे। मनोकामना लाटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने बताया कि उनकी दुकान से कई लोग 6 रुपए की लाटरी में 45 हजार का इनाम जीत चुके हैं। इसके अलावा बैसाखी बंपर और अन्य लॉटरियों में भी उनकी दुकान से लाखों रुपए के इनाम निकल चुके हैं।


