शहर में संचालित स्पा सेंटरों में रायपुर पुलिस की टीम ने छापा मारा है। पुलिस ने 80 से ज्यादा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। CSP स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में चार टीम बनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी मौजूद रही। छापे के दौरान कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान मिलने पर संचालकों को हिरासत में भी लिया गया है। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अति. पुलिस अधीक्षक (ICUW) ममता देवांगन, सीएसपी आजाद चौक अमन झा, सीएसपी सिविल लाइन्स अजय कुमार, सीएसपी नवा रायपुर करन कुमार उके, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, डीएसपी ICUW रूचि वर्मा समेत शहर के सभी थाना प्रभारियों और लगभग 200 महिला एवं पुरुष बल मौजूद रहे। काम करने वालों के दस्तावेज चेक किए गए रायपुर के स्पा सेंटरों पर छापेमारी के दौरान वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन लड़के-लड़कियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाणों की जांच की, जो छत्तीसगढ़ के बाहर से आए हैं। इसके साथ ही, स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े कागजात भी चेक किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। खबर अपडेट हो रही है…


