जियो के 5 नए गेमिंग रिचार्ज प्लान लॉन्च:10mbps हाई स्पीड डेटा मिलेगा, सीधे क्लाउड से फ्री गेम्स खेल सकेंगे, कीमत ₹48 से शुरू

रिलायंस जियो ने बिना डेटा वाले प्लान लॉन्च करने के बाद अब गेमिंग के शोकीन प्रीपेड यूजर्स के लिए 5 नए प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं। जियो की वेबसाइट पर लिस्टेड इन प्लान्स की कीमत 48, 98, 298, 495 और 545 रुपए हैं। इन हाई स्पीड डेटा प्लान्स का फायदा उन यूजर्स को होगा, जो बिना गेम डाउनलोड किए सीधे क्लाउड के जरिए गेम खेलना चाहते हैं। क्योंकि, इन प्लान्स के साथ यूजर्स को जियो गेम्स क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलेगा। जियो गेम्स क्लाउड की प्रो पास की कीमत ₹398 है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है। लेकिन, इन नए प्लान्स के साथ यूजर्स को यह सर्विस फ्री मिलेगी। बता दें कि, जियो गेम्स क्लाउड रिलायंस की क्लाउड गेमिंग सर्विस है, जो यूजर्स को PC, जियो सेट-टॉप बॉक्स और स्मार्टफोन पर प्रीमियम गेम्स खेलने की सुविधा देती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *