एबीवीपी का नगर सम्मेलन आयोजित:कार्यकारिणी का हुआ गठन, विकाश मेहरा बने नगर अध्यक्ष

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झालावाड़ का नगर कार्यकर्ता सम्मेलन बालाजी मंदिर में आयोजित हुआ। नगर सहमंत्री ललित नागर ने बताया कि सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत संयोजक योगेंद्र नागर, जिला संयोजक अंकित देव गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला संयोजक अंकित देव गुर्जर ने परिषद के वर्तमान स्वरूप और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी परिषद की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत संयोजक योगेंद्र नागर ने संगटन के इतिहास विकास और कार्य पद्धति के बारे मे बताया। अंत में नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। इनको मिली कार्यकारिणी में जगह
सभी सदस्यों की सहमति से नगर अध्यक्ष विकाश मेहरा, नगर मंत्री गरिमा मेहता, नगर सह मंत्री धीरज गुर्जर, अमित शर्मा, विजय लोधा, नगर सेवार्थ संयोजक अक्षर, सह संयोजक अर्पित कश्यप, एसएफडी संयोजक दीपक प्रजापति, सह संयोजक इंद्र सिंह, आशीष नागर, सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र बैरागी, सह संयोजक रोहित धाकड़, कला मंच संयोजक मोहित प्रताप सिंह, नगर महाविद्यालय संयोजक अर्जुन लोधा, सह संयोजक निखिल गुर्जर, मनोज शर्मा, स्कूल संयोजक उत्कर्ष शर्मा और पीजी कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रियांशु पाटीदार, उपाध्यक्ष अंजलि नागर, कीर्तिका वर्मा, महासचिव हर्षित जैन कॉलेज एसएफडी संयोजक कोमल कुशवहा, एसएफएस संयोजक शिवानी नागर, कॉलेज कला संकाय प्रमुख कमल गुर्जर, विज्ञान संकाय प्रमुख रवीना भील, कला संकाय सह प्रमुख सोना मीणा आदि कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। जिसमें छात्रसंघ उपाध्यक्ष रवि मेघवाल, महावीर मेहता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *