गृह मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर:नेता प्रतिपक्ष ने कहा – बीजेपी के नेता नहीं माने तो और बड़ा आंदोलन होगा

संसद में गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार दोपहर को अलवर शहर में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाल कर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अमित शाह ने माफी नहीं मांगी तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ये विरोध पूरे देश में है। जिस प्रकार बाबा साहब के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बयानबाजी की है। उससे अमित शाह सहित बीजेपी के बर्ताव का पता चलता है। देश की आमजन में आक्रोश है। उसी कारण ये मार्च निकाला है। जब तक ये नहीं मानेंगे आंदोलन होगा। ये राष्ट्रव्यापाी कार्यक्रम है। जूली ने कहा कि बीजेपी के लोगों को अब भी गलत नहीं लग रहा है तो इससे पता चलता है उनकी डॉ आंबेडकर के प्रति सोच क्या है। लेकिन देश को गलत लगा है। अमित शाह माफी मांगे और इस्तीफा दे। वरना आगे और बड़ा मार्च निकालेंगे। हम सबको बाबा साहब ने विरोध करने की ताकत दी है। मैंने वीडियो कई बार देख लिया। बाबा साहब के बारे में गलत कहा है। बाबा साहब का नाम लेकर कहा कि क्या ये फैशन बन गया है। पूर्व मंत्री रावत बोली – संविधान को बनाने वाले के नाम से एतराज कैसा पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि संसद में केंद्रीय मंत्री ये बोल रहे हैं कि क्या रट लगा रखी है बाबा साहब बाबा साहब। यह बहुत गलत है। संसद ही संविधान के आधार पर चलती है। उस संविधान को बनाने वाले के नाम से एतराज कर रहे हैं। जबकि बाबा साहब तो देश का गौरव हैं। उनका नाम तो गर्व से लेना चाहिए। लेकिन बीजेपी के नेताओं को क्यों एतराज है। उनको संसद में भी नहीं खड़ा होना चाहिए। अमित शाह के मन में नफरत : बलजीत यादव बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव ने कहा कि अमित शाह के बयान को सुनेंगे तो लगेगा कि अमित शाह के मन में दुख है कि कोई भीम राव आंबेडकर का नाम बार-बार क्यों ले रहा है। उनकी भाषा से पता चलता है कि इनके मन में बाबा साहब के प्रति नफरत है। जब इतने लोगों को उनके बयान से दुख पहुंचा है तो अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। इसके विरोध में 36 कौम की जनता का विरोध है। जिलाध्यक्ष ने कहा – इस्तीफा देना पड़ेगा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगश मिश्रा ने कहा कि अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है। अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक विरोध करेगी। राजगढ़ एमएलएम मांगीलाल मीणा ने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे और अमित शाह को इस्तीाफ देने के लिए मजबूर कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *