राजसमंद में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक व निंदनीय टिप्पणी का आरोप लगाया। कमेटी ने मांग कि केन्द्रीय मंत्री अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या अपने पद से इस्तीफा दें। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता 100 फीट रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर पहुंचे, जहां पहले अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रैली भी निकाली
इसके बाद कांग्रेसियों ने अंबेडकर सर्किल से रैली निकाली। यह रैली 100 फीट के मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट के गेट नम्बर 1 पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस महिला पदाधिकारी भी रैली में मौजूद रही। वही पदाधिकारियों ने अंबेडकर के सम्मान के लिए हाथों में पोस्टर ले रखे थे। कांग्रेस कमेटी ने गेट नम्बर एक पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर बालमुकुंद असावा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर काका, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, कांग्रेस वरिष्ठ शांतिलाल कोठारी, सभापति अशोक टांक, पूर्व सभापति आशा पालीवाल, नाना लाल, गोविंद सनाढ्य, कुलदीप शर्मा, बहादुर सिंह चारण, लक्ष्मण गुर्जर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


