लकड़ी चीरते समय मजदूर की अंगुलियां कटी:मशीन की चपेट में आया हाथ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चूरू की एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लकड़ी चीरते समय मजदूर का हाथ मशीन में आ गया। जिससे मजदूर के हाथ की अंगुलियों में गंभीर चोट आई है। मजदूर को लहूलुहान हालत में साथी मजदूरों ने निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के एक मजदूर ने बताया कि चूरू निवासी पुरूषोतम शर्मा (29) हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता है। जो मंगलवार दोपहर मशीन से लकड़ी चीर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका एक हाथ की अंगुलियां मशीन में आ गई। अंगुलियां कटने से मजदूर के हाथ से खून बहने लगा। जिसको साथी मजदूरों ने लहूलुहान हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया। अस्पताल में डॉक्टर ने मजदूर का प्राथमिक इलाज कर उसको भर्ती किया है, जहां उसका इलाज किया जाएगा। साथी मजदूर ने बताया कि घायल पुरूषोतम पहले असम रहता था। काफी सालों से वह चूरू में रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *