जयपुर की ज्वेलरी शॉप में चोरी, VIDEO:बाइक पर आए थे तीन बदमाश, शटर तोड़कर चुरा ले गए गहने

जयपुर की एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने सोमवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शटर तोड़कर शॉप में घुसे बदमाश लाखों रुपए के कीमत के गहने चोरी कर ले गए। कानोता थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- आगरा रोड कानोता निवासी विपलेश की ज्वैलर शॉप में चोरी हुई है। उनकी जामडोली में फोर्ट के सामने ज्वेलरी शॉप है। सोमवार रात को रोज की तरह शॉप क्लाज कर वह अपने घर चले गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत के चलते ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे बदमाश लाखों रुपए के गहने चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह शॉप का शटर टूटे मिलने पर स्थानीय लोगों ने ज्वैलर को सूचित किया। चोरी का पता चलने पर ज्वेलर सहित कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर सबूत जुटाए। CCTV में कैद हुई करतूत
शॉप पर लगे CCTV में चोरों की करतूत कैद हो गई। रात करीब 2 बजे बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने नकब की मदद से शॉप का शटर तोड़ा। शटर तोड़कर शॉप में घुसे बदमाश दराज-रेक को तोड़कर गहने चोरी कर बाइक से फरार हो गए। कानोता थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। SHO (कानोता) उदय यादव ने बताया- पीड़ित जैवलर्स की ओर से अभी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। CCTV फुटेजों को खुलाने के लिए एक टीम लगा रखी है। चोरी बड़ी नहीं है, जल्द ही बदमाशों को ट्रेस कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *