बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार:गश्त के दौरान घेराबंदी कर पकड़ा, MMDR एक्ट में मामला दर्ज

सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने MMDR (Mines and Minerals Development and Regulation) Act में एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इसी के साथ ही ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि SP ममता गुप्ता के निर्देशन में अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मांडा छात्रावास के पास चौथ का बरवाड़ा पर अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दिया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। इसी के साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर आरोपी नेताराम मीणा (35) पुत्र बदरीलाल मीणा निवासी शेरसिंहपुरा थाना चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ MMDR एक्ट में मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी हरभान सिंह के अनुसार आगामी समय में भी अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *