अजमेर में मोबाइल चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जीआरपी अजमेर की टीम ने आरोपी बबलू जाटव (50) को गिरफ्तार कर लिया है, जो लेहचौरा कलां, बयाना, भरतपुर का निवासी है। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल देव ने बताया कि पीड़ित राजेश कालिया ने 10 अक्टूबर को मोबाइल फोन और नगदी चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से केंद्रीय काराग्रह अजमेर में भेज दिया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल हीरालाल, श्रवणराम, दिनेश महावर और अशोक कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पढें ये खबर भी… उर्स में सबसे ज्यादा 6 दिन खुलता जन्नती दरवाजा:साल में चार बार खोला जाता है, यहां जायरीन बांधते मन्नत के धागे सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स की शुरुआत 1 या 2 जनवरी को चांद दिखाई देने पर हो जाएगी। चांद रात को तड़के 4 बजे जन्नती दरवाजा खुल जाएगा। सालभर में जन्नति दरवाजा चार बार खोला जाता है लेकिन उर्स में सबसे ज्यादा 6 दिन के लिए खुलता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


