फरीदकोट में सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता:मार्च निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- अपने पद से इस्तीफा दें अमित शाह

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर फरीदकोट जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति की गई टिप्पणी को लेकर शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग रखी। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पीआरटीसी के पूर्व अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ की अगुवाई में कांग्रेस का रोष मार्च घंटाघर चौक से शुरू हुआ, जो शहर के बाजारों से होकर मिनी सचिवालय में पहुंचा, जहां पर एडीसी को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।रे राज्य भर में ही कांग्रेस वर्करों की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाले जा रहे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की जा रही है। संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है भाजपा- किक्की ढिल्लों प्रदर्शन में विशेष तौर पर शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के अहम पद पर आसीन भाजपा नेता अमित शाह को डॉ अंबेडकर के प्रति टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की साजिश से रच रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य भर में ही कांग्रेस वर्करों की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाले जा रहे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *