गणित दिवस पर हुई प्रतियोगिता में जिले के 33 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

भास्कर न्यूज | चिरमिरी रामानुजन की जयंती अवसर पर जिला स्तरीय राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय चिरमिरी में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 33 स्कूल के छात्र शामिल हुए। आयोजन में गणित संगोष्ठी, गणित मॉडल प्रतियोगिता, गणित क्विज प्रतियोगिता, गणित शिक्षकों के लिए टीएलएम प्रतियोगिता हुआ। गणित संगोष्ठी में जिले के गणित विशेषज्ञ पारस मनी व अश्विनी दुबे के ने गणित का दैनिक जीवन में महत्व व इस विषय को रुचिकर बनाने की बात की। क्विज प्रतियोगिता पांच राउंड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थी और शिक्षकों के बनाए गए मॉडल व सहायक शिक्षक सामग्री को निर्णायक मंडल ने देखा। निर्णायक मंडल में बीआर पंडा, चन्दन दत्ता, शुभम अग्रवाल, वर्षा जैन, राज किशोर स्वाई, जगदीश सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी जिला एमसीबी अजय मिश्रा की उपस्थिति में प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक व प्राचार्य डॉ. डीके.उपाध्याय सेजेस ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन समिति में शैलेंद्र मिश्रा, प्रधान पाठक व शान्तनु कुर्रे सक्रिय रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *