100 किसानों को एटीएम कार्ड वितरण किया गया

भास्कर न्यूज |रामानुजनगर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर रामानुजनगर मंगल भवन में कृषक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि व सहकारिता विभाग ने किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों से संवाद करने का कार्यक्रम बनाया है। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संत साहू व विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह के साथ सम्मेलन में डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर व सह संचालक कृषि आरएल भारिया उपस्थित रहे। इस दौरान संत साहू ने कहा कि बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में जनता से वादा किया था कि सरकार बनी तो किसानों को 31 सौ रुपए और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी करेंगे। इसे विष्णुदेव साय सरकार एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान भाई कृषि व सहकारिता विभाग से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। विधायक प्रतिनिधि साहू ने धान खरीदी प्रभारियों को कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में कोई भी परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि विकासखण्ड में गत वर्ष 10 हजार 858 किसानों से 6 लाख 21 हजार क्विंटल धान खरीदी गई थी। जिसका 56 करोड़ 92 लाख रुपए भुगतान किया गया था। इस बार 15 हजार किसानों का पंजीयन हुआ है। वहीं 72 घंटे के अंदर धान की राशि का भुगतान हो रहा है। इस दौरान सम्मेलन में 20 किसानों को शॉल व श्री फल देकर सम्मानित किया गया। 5 किसानों को क्रेडिट कार्ड, 10 किसानों को मसूर बीज का मिनी कीट और 100 किसानों को एटीएम कार्ड बांटा गया। वहीं कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान किया। इस दौरान सह संचालक आर.एल भारिया ने सरकार के एक साल में किसानों के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी रखी। सम्मेलन को भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने भी संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *