भास्कर न्यूज| राजनांदगांव शनि जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। रानी सागर स्थित शनि धाम में दो दिवसीय आयोजन किया गया। पहले दिन सोमवार को रानी सागर के तट पर एक लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए। भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंगलवार को यहां शनिदेव की महाआरती की गई। इसके बाद प्रसादी वितरण किया गया। कामठी लाइन स्थित शनिदेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। यहां भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। शनि देव धाम मंदिर और पूरे रानी सागर तट की पचरियों पर मिट्टी के एक लाख दीयों से रोशनी की गई तो रानी सागर जगमगा उठा। दीपोत्सव की तरह यहां आयोजन किया गया। साथ ही शाम सात बजे से भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया। शनि धाम के संयोजक राकेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे भगवान शनिदेव की महाआरती और महा प्रसादी का आयोजन किया गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्त भगवान शनिदेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बाबा मरस पोटा धाम में सरसों तेल से अभिषेक हुआ वनचेतना मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा स्थित बाबा मरस पोटा धाम में मंगलवार को श्री शनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शनि चालीसा का पाठ, सरसों तेल से अभिषेक एवं महा आरती के बाद चना गुड़ तिल एवं नारियल के लड्डू एवं खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं नवरात्रि नवदिन भंडारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया।


