जगराओं में रिश्तेदारों ने घर में घुसकर पति को पीटा:घरेलू विवाद, पत्नी के शोर मचाने पर फरार, 4 लोगों पर केस

लुधियाना जिले के जगराओं के शेरपुरा चौक के पास एक पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के झगड़े के बाद रिश्तेदारों ने पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरिंदरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह उनका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। शाम को जब वह अपनी गाड़ी में बैठे थे, तब आरोपी उनके घर आए और मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के शोर मचाने और लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गए। रंजिश के चलते की वारदात थाना सिटी के एएसआई अनवर मसीह के अनुसार आरोपियों की पहचान मनकरण सिंह उर्फ मनी, कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल और हरजिंदर सिंह उर्फ नीला के रूप में हुई है। तीनों तलवंडी मल्लिया मोगा के रहने वाले हैं। एक आरोपी अभी अज्ञात है। पीड़ित का कहना है कि उनका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता है। इसी रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने उनके साथ मारपीट की। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *