खन्ना से तीन नाबालिग लड़कियां लापता:बिना बताए घर से निकली, विशेष टीमों का गठन, परिजन काम पर गए थे

पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में गलवड्डी इलाके से तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। 25 मई की दोपहर को तीनों बच्चियां अपने घरों से गायब हुई। लापता बच्चियों की उम्र 8, 11 और 13 वर्ष है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है। विशेष टीमें तलाश में जुटी जानकारी के अनुसार बच्चियों के परिजन काम पर गए हुए थे। शाम को लौटने पर तीनों लड़कियां घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद परिवार ने सिटी थाना-2 में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया है। जांच के लिए सिटी थाना-2, सीआईए स्टाफ, स्पेशल ब्रांच और तकनीकी सेल की टीमें लगाई गई हैं। मोबाइल से लोकेशन नहीं हो रही ट्रेस डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के फुटेज की जांच कर रही है। लड़कियों के पास मोबाइल नहीं होने से लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही है। डीएसपी भाटी ने बताया कि लापता बच्चियों का परिवार दूसरे राज्य से है और मजदूरी करके गुजारा करता है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *