पंजाब के लुधियाना में आज प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहुंचे। हलका पश्चमी में 19 जून को होने जा रहे उप चुनाव को लेकर वड़िंग अब एक्टिव हो गए है। मोती नगर में पार्टी समारोह दौरान वड़िंग ने जमकर मौजूदा सरकार आप पर निशाना साधा। सरकार के नशों के खिलाफ चलाए अभियान को वड़िंग ने फेल बताया। समारोह में आयोजित कांग्रेस की बैठक में समस्त कांग्रेस के पार्षद और पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए सांसद राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस उप चुनाव में भाग ले रही है। बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस इस बार करेगी। आज सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर हलका पश्चमी में प्रचार करने के लिए कहा है। आज की बैठक में सभी पार्षद और पदाधिकारी शामिल रहे है। आज सभी हलकों से आए वर्करों से कहा गया है कि अपने सभी काम छोड़ कर प्रचार में जुट जाए। सीएम का नशो के खिलाफ अभियान फेल पूरे भारत में संविधान बचाओ रैलियां भी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान की बात की है। सत्ताधारी पार्टियां देश को तोड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने नशों के खिलाफ जो नशों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है वह फेल साबित हुए। जो सरकार नकली शराब बंद नहीं कर सकती वह नशा क्या बंद करवा पाएगी। वड़िंग ने कहा कि आज समय आ गया है लोगों को घरों से निकल कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का। आज लोग उतावले है कि जल्द पंजाब में कांग्रेस की सरकार बने ताकि लोग भ्रष्टाचार और नशों से निजात पा सके।


