मूर्ति स्थापना के 14 साल पूरे होने पर मां का गुणगान

अमृतसर| लोहगढ़ गेट स्थित काली माता मंदिर में जय मां काली चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से मां चिंतपूर्णी जी की मूर्ति स्थापना के 14 साल पूरे होने पर धार्मिक समारोह कराया। 14 दिवसीय इस धार्मिक समारोह में रात 8 से 10 बजे तक महामाई का भजन गायन किया गया। महंत सुमेश सेठ छोटू की अध्यक्षता में कराए जा रहे भजन संकीर्तन में कई गायक पहुंचे। पंडित लाल ने मंत्रोच्चारण करके पवित्र ज्योति जलाई। कीर्तन के अंत में सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर नरेश महेंद्रू, पंकज सेठ, सुनील मेहरा, अमित पलटा, विकास भाटिया, शिव कुमार, केशव, मोहित, मुकुल, पंकज, रवि साहिल, संजय समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *