भास्कर न्यूज | अमृतसर डायोसिस ऑफ अमृतसर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ने अपनी आउटरीच पहल में एक अहम उपलब्धि हासिल की। द राइट रेवरेंड मनोज चरन, बिशप डायोसिस ऑफ अमृतसर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ने डलहौजी पास्टोरेट क्षेत्र की पहली एपिस्कोपल यात्रा की। इस यात्रा ने डायोसिस की शांति, समुदाय निर्माण और पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। अपनी यात्रा के दौरान बिशप चरन ने डलहोजी छावनी स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में एक विशेष प्रार्थना सभा के दौरान ईश्वर के प्रेम और सत्य के साक्षी होने पर एक संदेश साझा किया। इस प्रार्थना सभा में स्थानीय मंडली और साधु सुंदर सिंह ग्लोबल फोरम के विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। जिनमें द मोस्ट रेव डॉ. पीके समंतारॉय जो साधु सुंदर सिंह ग्लोबल फोरम के चेयरमैन और सीएनआई के भूतपूर्व बिशप भी हैं। वहीं रेव डॉ. सैमुअल रिचमंड भी शामिल रहे। इस यात्रा ने डायोसिस की अंतर धार्मिक समझ और सम्मान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।


