गुरुद्वारा आदर्श नगर में आंखों की जांच की

जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में रविवार को आंखों की जांच के लिए फ्री कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. अमनदीप सिंह अरोड़ा और उनकी टीम ने 62 मरीजों का चेकअप किया। वहीं, 22 मरीजों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे। कैंप में गुरद्वारा साहिब के चेरिटेबल अस्पताल की ओर से जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी दिए जाएंगे। इस मौके पर सरबजीत सिंह राजपाल और हरजिंदर सिंह लाडा ने कहा कि हमें ऐसे काम मानवता की भलाई के लिए जरूर करने चाहिए ताकि जरूरतमंदों की मदद हो सके और कोई भी व्यक्ति आंखों की रोशनी से वंचित न रहे। इस मौके पर मनजीत सिंह बिंदरा, सुरिंदर कौर नरूला, लखविंदर कौर बसरा और अन्य प्रमुख व्यक्ति भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *