ऑनलाइन अपलोड होगा डेटा, फिर नहीं कर सकेंगे संसोधन:पीजी फर्स्ट ईयर सेमेस्टर प्रथम के स्टूडेन्ट्स का मामला, लास्ट डेट 30 दिसम्बर

महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के सम्बद्ध कॉलेज में अध्यनरत स्नातक फर्स्ट ईयर सेमेस्टर प्रथम के रेग्यूलर स्टूडेन्ट्स का डेट ऑनलाइन अपलोड करना होगा। एक बार अपलोड के बाद इसमें संशोधन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फाइल अपलोड करने की डेट 30 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक सुनील टेलर ने बताया-परीक्षा 2025 स्नातक फर्स्ट ईयर सेमेस्टर प्रथम के लिए रेग्यूलर स्टूडेंट का का संक्षिप्त डेटा सीएसवी फार्मेट में सम्बंधित महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर अपने लॉगिन आई.डी. से अपलोड किया जाएगा। इस के लिए वेबसाईट पर दी गई सैंपल फाईल में डेटा भर कर अपलोड कर चेक कर सकते हैं। सैंपल फाईल में परीक्षार्थी का नाम एबीसी आईडी के अनुसार तथा पिता का नाम, माता का नाम एवं अन्य जानकारी सीनियर सैकण्डरी अंकतालिका के अनुसार भरनी होगी। इनमें किसी भी प्रकार का अंतर होने पर परीक्षार्थी आवेदन पत्र नहीं भर सकेंगे। परीक्षार्थी का यूनिक मोबाईल नम्बर भरना भी अनिवार्य होगा। फाईल अपलोड करने एवं चैक करने के उपरान्त ही डेटा लॉक करें। लॉक करने के बाद ही महाविद्यालय के नियमित परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। महाविद्यालय को आवंटित सीट्स से ज्यादा अभ्यर्थियों का डेटा अपलोड नहीं करना है। डेटा फाईल सावधानी पूर्वक भरनी होगी। किसी परीक्षार्थी का गलत डेटा अपलोड करने अथवा किसी परीक्षार्थी का नाम अपलोड होने से छूट जाने पर यदि परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय की होगी। सही फाईल अपलोड करनी होगी और लॉक करने के पश्चात् सीएसवी फाईल में संशोधन करने का विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगा। पढें ये खबर भी… MDS यूनिवर्सिटी मेन एग्जाम के आवेदन की डेट बढाई:स्टूडेन्ट्स अब बिना लेटफीस 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *