पहली बार…:नौतपा में तेज बारिश से शबाब पर टाइगर पॉइंट

मौसम में बदलाव से नौतपा की गर्मी गायब हो गई। मैनपाट में करीब एक घंटे तक हुई बारिश से टाइगर पॉइंट झरना पूरे शबाब पर आ गया। ऊंचाई से गिरते पानी की तेज आवाज लोगों को आकर्षित कर रही है। आमतौर पर ऐसा नजारा सावन और भादो में दिखता है, पर इस बार जून की शुरुआत में झरना देखने लायक हो गया। रायपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम को तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। राजधानी में करीब घंटे भर में ही लगभग 20 मिमी पानी गिर गया। पेंड्रारोड और जगदलपुर में भी अच्छी बारिश हुई। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर हल्की हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की स्थिति रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *